मनोरंजन

 सिंगर विनोद यादव का छठ गीत ‘छठी मइया दिहनी ललनवा’ हुआ रिलीज

देश मे छठ पर्व की तैयारियों के साथ छठ गीत की भी गूंज सुनाई देने लगती है। अब इसी कड़ी में अभिनेता से सिंगर बने विनोद यादव का पहला छठ गीत रिलीज हो चुका है। ये वही विनोद यादव हैं, जिनके देवी गीत ‘सारा जग खुश हो के झुमतारे हो’ सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के देवी गीत ‘बड़ी सुकवार है’ से आगे निकल गए थे।

देश के साथ-साथ विदेशों में भी छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाके में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए, उतना ही कम है। अब विनोद यादव अपना पहला एक छठ गीत लेकर आ रहे हैं, जिसके बोल हैं ‘छठी मइया दिहनी ललनवा।’

इस सांग को खुद विनोद यादव और सिंगर पलक पांडेय ने गाया है। इस सांग में विनोद यादव और पलक पांडेय ने साथ मिलकर परफॉर्म भी किया है। विनोद यादव की बात करें तो ये भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे यानी कि राइजिंग स्टार भी हैं। इनकी कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। इसके साथ ही ये भोजपुरी के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक्टिव हो गए हैं। इनके पास बॉलीवुड की एक फ़िल्म और एक बेहतरीन वेब सीरीज है, जिसकी शूटिंग इसी महीने के अंत से शुरू करने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker