व्यापार मंडल के दीपावली मिलन समारोह में सांसद व विधायक ने दिया व्यापारियों की समस्या के समाधान का आश्वाशन
सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी, व्यापारमंडल प्रधान शेखर जैन के सहयोग से दीप जलाकर शुभारम्भ करते साथ में गौरव जैन।
गन्नौर। व्यापार मंडल गन्नौर का रेलवे रोड पारस वाटिका में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सांसद रमेश कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथि विधायक निर्मल चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर व्यापार मंडल के प्रधान शेखर जैन, राजकुमार अग्रवाल, विद्याभूषण हसीजा आदि ने फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप जलाकर की। सांसद रमेश कौशिक ने सभी व्यापारियों को दीपावली की बधाई देते व्यापारियों की एकजुटता पर बल दिया गया। उन्होंने कहा वे सदैव व्यापार मंडल को आगे ले जाने में सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। जो भी उनसे बनेगा वे व्यापार मंडल के हित में काम करेंगे। गन्नौर के व्यापारियों का उनके साथ हमेशा सहयोग रहता है। दीपावली के बाद व्यापारियों की जो मांग है। उसको पूरा किया जाएगा। मोबाईल शौचालयों को नगरपालिका चेयरमैन को चालू करवाने के लिए कहा। थाना प्रभारी को सांसद ने कहा कि बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखों छोड़ने वालों के चालान करे। जो सड़के नंदी पर घुम रहे है। उनको नंदीशाल में छुड़वाया जाएगा। व्यापारमंडल प्रधान शेखर जैन ने कहा कि रात को सफाई करवाने की मांग की। शहर में महिला शौचालय बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि गन्नौर मंडी में गऊशाला को यहां से तबदील करना सभी के लिए फायदेमंद है। जो अच्छा होगा। उसका समाधान करेंगे। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन अरुण त्यागी, वाइस चेयरमैन नगरपालिका दिनेश अदलखा, गौरव जैन, सतीश जैन, अग्रवाल समाज प्रधान राजकुमार अग्रवाल, निगरानी समिति चेयरमैन भूषण हसीजा, जैन स्थानक प्रधान सुनील जैन, नंदलाल छाबड़ा, अनिल जैन, दीपक जैन, गौरव शास्त्री आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।