बिहार

 भाजपा ने किया दलित चिंतन संगोष्ठी का आयोजन

मोतिहारी,31दिसबंर। जिले के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्धारा दलित चिंतन संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित आवास पर किया गया। आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल,पूर्व मंत्री जनक राम व बथनाहा विधायक अनिल कुमार शामिल हुए। चेतना संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरूण कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जनक राम ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग इससे लाभाविंत हो रहे है। इनके उत्थान के लिए भी केन्द्र की कई योजनाएं चल रही है, जिनका लाभ लाभुकों को सीधे उनके खाते में मिल रहा है। इस दौरान बथनाहा के विधायक अनिल कुमार ने कहा कि आप और हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि आम लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भाजपा संगठन जिला रक्सौल के मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसे संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि 23 बिन्दुओं पर काम करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है, पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker