हरियाणा

हिसार : आईजी ने 8 महिला मुख्य सिपाहियों को पदोन्नत कर बनाया एएसआई

चार सहायक उप निरीक्षकों को कार्यकारी उप निरीक्षक पदोन्नत किया

हिसार, 01 जुलाई । हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने शुक्रवार को आदेश जारी करके आठ महिला मुख्य सिपाहियों को पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा चार सहायक उप निरीक्षकों को कार्यकारी उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

आईजी कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार पदोन्नति पाने वाली महिला मुख्य सिपाहियों में मुख्य सिपाही सुमन 171 जींद, रीना देवी 938 जींद, बबीता 538 जींद, सुदेश कुमारी 735 जींद, तलविंदर कौर 361 हिसार, सुमन बाला 416 हिसार, रेनू रानी 486 हांसी व महिला मुख्य सिपाही रचना 275 हिसार शामिल है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक के रूप में पदोन्नति पाने वाले सहायक उपनिरीक्षकों में सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र 1165 सिरसा, सहायक उपनिरीक्षक छतर सिंह 830 सिरसा, सहायक उपनिरीक्षक सत्तेवान 737 जींद व सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार 921 जींद शामिल है। आईजी ने पदोन्नत होने वाले सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker