मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वागत की तैयारियों में जुटा जीवीएम परिवार
कालेज की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दमदार प्रस्तुति की कर रही तैयारी
कालेज प्रबंधन मुख्यमंत्री के अभिनंदन की अन्य तैयारियों को दे रहा अंतिम रूप
4 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे जीवीएम के सभागार इंद्रधनुष का लोकार्पण
सोनीपत
जीवीएम गल्र्ज कालेज में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन को एक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां जोरों पर है। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी के निर्देशन एवं प्राचार्या डा. रेनू भाटिया के नेतृत्व में समारोह को नये आयाम देने के लिए छात्राएं भी जोरदार तैयारियां कर रही हैं। विशेष रूप से छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमोंं की तैयारियोंं मेंं जुटी हुई हैं।
जीवीएम गल्र्ज कालेज के नव-निर्मित सभागार इंद्रधनुष को मुख्यमंत्री मनोहर लाल 4 अप्रैल को दोपहर 02:00 बजे लोकार्पित करेंगे, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। स्वयं संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी हर प्रकार की तैयारियोंं का जायजा ले रहे हैं। आवश्यकतानुसार वे सुझाव देते हुए सुधार भी करवा रहे हैं। उन्होंने मंच संचालन की बागडोर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विख्यात उद्बोधक प्रखर वक्ता भूमिका शर्मा को सौंपी हैं, जो इस समारोह को चार चांद लगाने के लिए दमदार तैयारियां कर रही हैं।
प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष तीन सांस्कृतिक कार्यक्रमोंं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से जगतगुरू भारत-थियेट्रिकल शो शामिल है, जिसके माध्यम से देश की आजादी के बाद हुए विभाजन के दर्द को प्रदर्शित किया जाएगा। विभाजन के बाद भारत ने विकास की दिशाा में बढ़ते कदमों को भी प्रभावी रूप में दिखाया जाएगा। थियेट्रिकल शो की शानदार प्रस्तुति के लिए छात्राएं दिन-रात कड़ा अभ्यास कर रही हैं। इसके साथ ही छात्राओं का एक समूह राजस्थानी समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की तैयारियों में जुटा हुआ है। इनके अलावा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने कहा कि सभागार इंद्रधनुष के लोकार्पण समारोह को भव्य रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए एकजुटता के साथ प्रयास किये जा रहे हैं। जीवीएम परिवार के हर सदस्य को मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार है। बेसब्री से उनके अभिनंदन की प्रतीक्षा में है। हर सदस्य अपनी-अपनी भूमिका अदा करने के लिए परिश्रमरत है। उन्होंने कहा कि जीवीएम परिसर के मुख्यद्वार पर तोरण द्वार बनाया जाएगा।
-डा. रेनू भाटिया
प्राचार्या
जीवीएम गल्र्ज कालेज