हरियाणा

यमुनानगर: अग्निवीर की तर्ज पर किसान क्रांति वीर सेना बनाएंगे: रतनमान

यमुनानगर, 21 अगस्त। प्रदेश मे कर्जा मुक्ति आंदोलन क्रांति यात्रा चलाई जाएगी और क्रांति वीर किसान सेना अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला यमुनानगर जिलों में बनाई जाएगी। यह कहना था प्रदेशाध्यक्ष रतन मान सिंह का जो रविवार को घाड क्षेत्र के रंजीतपुर में किसानों को सम्मानित करने पहुंचे थे।

बता दें कि रणजीतपुर में 18 अगस्त को जुमला मालकान जमीन के सर्वे करने नया गांव में सर्वे टीम ऑफ इंडिया चंडीगढ़ से आई टीम को जिन किसानों ने 6 घंटे बंधक बनाकर रखा। आज उनको सम्मानित किया। उन्होंने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की किसान की एक भी इस जमीन पर किसी ऐरा-गैरा का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। किसान अपनी जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे। उन्होंने सभी किसानों से कहा आप अपनी आराम से खेती करें। अगर सरकार ने अपनी जमीन की तरफ नजर भी की तो भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान इकट्ठे होकर एकता के साथ अपने आंदोलन के लिए तैयार रहें और अपने ट्रैक्टर को भी तैयार रखें।

जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा की यमुनानगर में जुमला मालकान व शामलात जमीन को लेकर अगर कोई आंदोलन भी करना पड़ा तो यमुनानगर के किसान किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सभी किसान भारतीय यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि अपनी फसल और नस्ल को बचाने के लिए अपनी एकता दिखाए। प्रदेश मे कर्जा मुक्ति आंदोलन क्रांति यात्रा चलाई जाएगी। रणजीतपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker