आम आदमी पार्टी की रैली में पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में उत्साह से पहुंचे कार्यकर्ता
आप नेता महेन्द्र चिरस्मी कार्यकर्ताओं को रैली के लिए रवाना करते हुए।
गन्नौर। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के मेला ग्राउंड में आम आदमी पार्टी की रैली में गन्नौर हलके से आप नेता एवं पूर्व चेयरमैन महेन्द्र चिरस्मी के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र चिरस्मी के नेतृत्व में हरियाणा का लाल, अरविन्द केजरीवाल व अब की बार, आप की सरकार के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। आप नेता महेन्द्र ने कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से पूर्व संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी का जनाधार दिन- प्रतिदिन बढ़ रहा है। रैली में उमड़ी भीड़ साबित कर देगी कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश का आम आदमी कितना परेशान है। आम आदमी की दिल्ली व पंजाब में सरकार के बाद हर तरह से सुधार हुआ है। चाहे शिक्षा, रोजगार व नौकरियों की बात हो। इस मौके पर अजीत, सुरेन्द्र, सतबीर, महेन्द्र आदि मौजूद थे।