जिला स्तरीय स्कूली खेलो में प्रयास इंटरनेशनल स्कूल की टीम तैराकी में ओवर आॅल विजेता रही
स्कूल के विजेता छात्रों के साथ प्रधानाचार्य कृष्ण मलिक व शिक्षक।
गन्नौर। प्रयास इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में पदक जीतकर स्कूल का नाम रौशन किया है। तैराकी में अंडर-14 में अहाना मलिक ने स्वर्ण, रजत, कांस्य, अंडर 17 में कनिश ने 2 स्वर्ण, अंडर 17 में रजत ,तुशांत पंघाल ने 1 रजत, 2 कांस्य, अंडर 14 में अरमान ने 1 कांस्य
,अंडर 14 में निकिता, वंश लांबा ने रजत पदक जीता। इसके अलावा प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में के अहाना मलिक अंडर-14, निकिता अंडर-14, कनिश अंडर-17, तुशांत पंघाल अंडर-17, वंश लांबा अंडर-17 में चयन हुआ। योगा में
साक्षी, तन्नु, जाहन्वी ने गोल्ड मैडल जीता। वे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। मुक्केबाजÞी में हरगुन ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। ताईक्वांडो में युगांश गुप्ता अंडर 17 में
राज्य के लिए चयनित हुआ। प्रधानाचार्य कृष्ण मलिक ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीत क६ी बधाई दी।