राष्ट्रीय

(बिहार कैबिनेट) मुख्यमंत्री के पास गृह सहित पांच और उप मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य सहित चार विभाग

पटना, 16 अगस्त। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई महागठबंधन सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह सहित पांच और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के पास स्वास्थ्य सहित चार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू से 11, राजद से 16, कांग्रेस से दो, हम पार्टी से एक और एक निर्दलीय को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। शपथ के बाद मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया।

मंत्री और उनके विभाग

1-नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन।

2- तेजस्वी प्रसाद यादव (उप मुख्यमंत्री)- स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य।

3- विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य।

4- बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा, योजना एवं विकास।

5- आलोक कुमार मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार।

6- तेज प्रताप यादव- पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन।

7- आफाक आलम- पशु एवं मत्स्य संसाधन।

8- अशोक चौधरी- भवन निर्माण।

9- श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास।

10- सुरेंद्र प्रसाद यादव- सहकारिता।

11- रामानन्द यादव- खान एवं भूतत्व।

12- लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

13- मदन सहनी- समाज कल्याण।

14- कुमार सर्वजीत- पर्यटन।

15- ललित कुमार यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।

16- संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण।

17- संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क।

18- शीला कुमारी- परिवहन।

19- समीर कुमार महासेठ- उद्योग।

20- चन्द्र शेखर- शिक्षा।

21- सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रावैधिकी।

22- सुनील कुमार- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन।

23- अनिता देवी- पिछड़ा वर्ण एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।

24- जितेंद्र कुमार राय- कला, संस्कृति एवं युवा।

25- जयन्त राज- लघु जल संसाधन।

26- सुधाकर सिंह- कृषि।

27- मोहम्मद जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।

28- मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज

29- कार्तिक कुमार- विधि।

30- शमीम अहमद- गन्ना उद्योग।

31- शाहनवाज- आपदा प्रबंधन।

32- सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन।

33- मोहम्मद इसराईल मंसूरी- सूचना प्रौद्योगिकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker