दिल्ली

वाल्मीकि जयंती, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर आज इन रास्तों पर है प्रतिबंध

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की वजह से रविवार को कई मार्ग प्रतिबंधित हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को ही इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाले यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने के लिए आगाह किया गया है।

इन मार्गों पर प्रतिबंधः बड़ा हिंदू राव मार्ग, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कुतुब रोड, हरे राम मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग, लाल कुआं बाजार रोड, हमदर्द रोड, चावड़ी बाजार रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, अजमेरी गेट रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, चित्रा गुप्ता रोड, पंचकुइयां मार्ग, मंदिर मार्ग।

यहां-यहां शोभा यात्राः -महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति द्वारा लाल किले से गौरी शंकर मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारा, चांदनी चौक, टाउन हाल, नई सड़क, चावड़ी बाजार, हौज काजी,अजमेरी गेट,पहाड़गंज पुल, पहाड़गंज होते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी। भारतीय वाल्मीकि समाज द्वारा विनोद नगर, कोंडली होते हुए वाल्मीकि मंदिर, खिचड़ीपुर कालोनी, कल्याणपुरी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली प्रदेश हरिजन सुधार पंचायत वाल्मीकि मंदिर, 80 गज कालोनी, तिलक नगर से शोभा यात्रा पुलिस चौकी तिलक नगर,सी ब्लाक हरिजन कालोनी तक निकाली जाएगी। वाल्मीकि समाज त्रिलोकपुरी चौक से शोभा यात्रा धोबी घाट चौक, बस टर्मिनल 27 ब्लाक मदर डेयरी तक निकाली जाएगी। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज बिंदापुर गांव से शोभा यात्रा निकालेगा। शोभायात्रा का समापन मोहन गार्डन के ब्लाक-आर्य समाज रोड, उत्तम नगर से होते हुए वाल्मीकि मंदिर में होगा। नंदनगरी ई-दो ब्लाक से होते हुए सीमापुरी और शंकर डब्ल्यू ब्लाक माता मंदिर चौक में वाल्मीकि मंदिर, सुदामापुरी में भी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर यहां-यहां जुलूसः बाड़ा हिंदू राव,जामा मस्जिद, शास्त्री पार्क, दयाल पुर, चांद बाग पुलिया, वेलकम के मुस्तफा मस्जिद, ज्योति नगर के कर्दम पुरी पुलिया,खजूरी खास चौक मदीना मस्जिद, सीलमपुर, जाफराबाद, भजनपुरा एमटीएनएल ग्राउंड, दरगाह हजरत ख्वाजा बख्तियार काकी महरौली, जैतपुर, जामिया नगर, जोगा बाई एक्सटेंशन,दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया,गांधी नगर, सीमापुरी, जेजे कालोनी, कृष्णा नगर, जगतपुरी, भलस्वा डेयरी, लक्ष्मी नगर, कल्याणपुरी, मयूर विहार, पांडव नगर, त्रिलोकपुरी, सुल्तान पुरी, नेताजी सुभाष पैलेस, शकूरबस्ती, ख्याला, भारत नगर, वजीरपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker