भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधू समेत कई राजनीतिक व सामाजिक लोगो ने पूर्व पार्षद स्वर्गीय धन्नो देवी को दी श्रद्धांजलि
*स्वर्गीय धन्नो देवी बहुत ही सामाजिक व उच्च विचारों, मिलनसार व दूरदर्शी सोच के धनी थी : यादवेंद्र सिंह संधू
*स्वर्गीय पूर्व पार्षद धन्नो देवी की तेहरवी 10 जुलाई सुबह 9 बजे
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ। शहर के जटवाड़ा मोहल्ले में गोसेवक एवं समाजसेवी रमेश राठी की माता व पूर्व नप चेयरमैन कर्मबीर राठी की भाभी पूर्व पार्षद धन्नो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधू पहुँचे। उन्होंने स्वर्गीय पूर्व पार्षद धन्नो देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यादवेंद्र सिंह संधू ने कहा कि स्वर्गीय धन्नो देवी बहुत ही सामाजिक व उच्च विचारों, मिलनसार व दूरदर्शी सोच के धनी थी। धार्मिक, सामाजिक व जनहित के कार्यों में वे हमेशा अग्रणी रही हैं, इसलिए हम सब का यह फर्ज बनता है कि उनके द्वारा दिखलाए गए समाजहित, जनहित के मार्ग पर चलकर हम समाज के उत्थान व जरूरतमंद लोगों की मदद करके मानवता का फर्ज निभाएं यही स्वर्गीय धन्नो देवी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि धन्नो देवी जी के पुत्र समाजसेवी रमेश राठी हमेशा ही लोगों की सेवा में 24 घण्टे तैयार रहते है। समय समय पर रक्तदान सेवा, गौसेवा, पीड़ित पशु-पक्षियों जीवो का उपचार व गरीब लोगों को आर्थिक मदद करते रहते है। यादवेंद्र सिंह संधू ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि राठी परिवार स्वर्गीय पूर्व पार्षद धन्नो देवी के दिखलाए गए समाजसेवा व जनहित के मार्ग का अनुसरण कर हमेशा सर्व समाज के उत्थान व जरूरतमंद लोगों की मदद करके उनकी परोपकार की भावना को आगे बढ़ाने का काम करें। समाजसेवी रमेश राठी ने बताया कि उनकी माता स्वर्गीय धन्नो देवी की तेहरवीं रविवार 10 जुलाई 2022 को सुबह 9 बजे नजफगढ़ रोड़, नजदीक चौगान माता चौक, जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ में होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान,जेजेपी नेता संजय कबलाना, अशोक सरपंच कानोंदा, अर्जुन सरपंच खैरपुर मदन जैन, नरदेव दहिया, खैराती लाल नेहरा, मनजीत सरपंच मुकुंदपुर, पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति राजपाल रुहिल, राजबीर जून, बिजेंद्र दलाल, सुरेंद्र दुहन, ज्ञानप्रकाश, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, साचेत, राजपाल शर्मा, जगरूप सैनी, योगेंद्र दलाल, महाबीर दलाल, पूर्व सरपंच राज सिंह, कृष्ण बामनौली, श्रीदेव गुप्ता, सन्दीप अहलावत, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद पति राजेश सैनी, संजीव मलिक, रमन यादव, राजेंद्र गुलिया, शेखर यादव, देवेंद्र यादव, विनोद यादव, टोनी सरपंच, रामकिशन वर्मा, नरेंद्र राठी, मोहित राठी, सोनू राठी, डीपी दहिया, पार्षद प्रवीण छिल्लर, राजसिंह राठी, दलजीत दलाल, सतबीर दहिया, महाबीर निलोठी, धर्मपाल दहिया, सुनील छिल्लर, राजा जून, संदीप आर्य, बिजेंद्र राठी, प्रवीण कुमार, एचएल सिटी राकेश जून, महेंद्र मलिक, रणबीर जून, शेर वर्मा, जगदीश मलिक आदि ने शोक व्यक्त किया।
Attachments area