नगर निकाय संस्थाओं के आम चुनाव के लिए कुंडली मेंं स्थापित किये गये 16 पोलिंग बूथ
राई। रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका कुंडली एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) शशि वसुंधरा ने बताया कि नगर निकाय संस्थाओं के आम चुनाव के लिए नगर पालिका कुंडली मेंं 16 बूथ स्थापित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि 1000 मतदाताओं पर स्थापित पोलिंग बूथों की संख्या 13 है और 1000 से 1200 मतदाताओं पर स्थापित पोलिंग बूथों की संख्या 3 है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि फस्र्ट लेवल चैकिंग (एफएलसी) उपरांत ठीक ईवीएम की संख्या 35 है। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) शशि वसुंधरा ने कहा कि नगर पालिका कुंडली के आम चुनावों की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आम चुनावों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि जिसकी जो ड्यूटी हो वह उसे पूर्ण ईमानदारी, निष्ठïा व कर्मठता से पूर्ण करे।