फतेहपुर: बाढ़ पीड़ितों को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बांटा राहत सामग्री
फतेहपुर, 31 अगस्त। जिले में बुधवार को यमुना कछार क्षेत्र के लगभग 300 बाढ़ पीड़ितों को केन्द्रीय मंत्री व जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने राहत सामाग्री वितरित किया है। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
ललौली थाना क्षेत्र के पल्टूपुर, अढावल में जमुना की बाढ़ से पलायन करने वाले ग्रामीणों को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहत सामग्री वितरित किया। करीब 300 परिवार के लिए आटा, दाल, चावल, आलू , तेल आदि खाद्य सामग्री दी गयी है। तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों की फसल यमुना की बाढ़ में पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे परिवार का भरण पोषण के लिए संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ पीडितों को सितंबर तक मुक्त राशन दिया जाएगा।
वहीं, कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ग्रामीणों से जो वादा किया था वह पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में कोरोना काल के समय हमारे निधि में पैसा नहीं आ पाया था। कोरोना काल के समय में पूरे देश में महामारी चल रही थी। जिससे हमारे निधि में पैसा नहीं आया। यहां के जितने कार्य अधूरे पड़े हैं इस साल जरूर पूरे किए जाएंगे।
राहत सामाग्री वितरित करते हुए कहा कि ललौली से पलटूपुर गांव में पक्की सड़क और पुल का निर्माण जल्द ही आरंभ किया जाएगा और दूसरी तरफ से पल्टूपुर से बांदा कानपुर मार्ग में एक सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे हर साल ग्राम वासियों को बाढ़ में पलायन ना करना पड़े। वही, ग्रामीणों की सुविधा अनुसार पलटूपुर में राशन की दुकान खोलने का आदेश दिया, ताकि दूसरे गांव ना जाना पड़े और गांव में ही सभी को हर सुविधा उपलब्ध हो जाए। जिनके पास राशन कार्ड नहीं बने हैं उन्हें सर्वे कराकर राशन दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र के लिए हर विपत्ति में हमेशा लोगों साथ खड़ी हूं। हर संभव मदद की जायेगी।