हरियाणा
छेड़छाड़ की वारदात में शामिल आरोपित गिरफ्तार, अदालत में पेश
सोनीपत
शहर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की वारदात में शामिल आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित सूर्य प्रकाश निवासी मिर्च मंडी का है। पुलिस ने आरोपित को अदात में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एक लड़की ने गत 14 दिसंबर को पुलिस से शिकायत देकर बताया कि वह गली से जा रही थी। उसी दौरान सूर्य प्रकाश ने उसके साथ अभद्रता की। मामले को लेकर उसने परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी प्रमिला की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई।