देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी : बिंदल
– अमित बिंदल को भाजपा का व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
– रोहतक रोड के व्यापारियों ने स्वागत समारोह में रखी अपनी समस्याएं, अमित बिंदल ने दिया समाधान का आश्वासन
सोनीपत 12 जून
भाजपा वरिष्ठ नेता और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अमित बिंदल ने कहा की व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। इसीलिए व्यापारियों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से होना चाहिए। बिंदल रोहतक रोड के व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। व्यापारियों ने अमित बिंदल को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया था। अमित बिंदल ने इस दौरान व्यापारियों का आह्वान किया, किसी भी व्यापारियों को कभी भी समस्या होती है तो केवल एक मैसेज कर दें, उसके बाद उनका काम है।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी रखी। इनमें सबसे प्रमुख गोहाना रोड फ्लाईओवर के संकरे होने की थी। व्यापारियों ने बताया मिशन चौक की तरफ से चार पहिया वाहन पुल के ऊपर नहीं जा सकते, जिसकी वजह से मंडी क्षेत्र के व्यापारियों को दिक्कत होती है। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में ट्रैफिक, लाइट और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी पुख्ता इंतजाम करने के मांग उठाई। इन सब मांगों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद भाजपा नेता अमित बिंदल ने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बिंदल ने कहा सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वे पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे और इसके बारे में समाधान निकलेंगे। वहीं लाइट के मामले में उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से बात कर समाधान की बात कही। इस दौरान सतीश जिंदल, जय कुंवार जैन, जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, विजय कुमार मित्तल, राम कुंवार जैन, राम नारायण गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : स्वागत समारोह में भाजपा वरिष्ठ नेता अमित बिंदल का स्वागत करते हुए व्यापारी।