विधायक सुरेंद्र पंवार ने नगर निगम में पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने नगर निगम में पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही कई दिनों से शहर में सीवरेज लाइन ब्लॉकेज की समस्या के समाधान न होने पर नगर निगम आयुक्त को जल्द से जल्द शहर की लंबित सीवरेज समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।
बीते कई दिनों से नगर निगम से सम्बंधित काफी समस्याएं विधायक सुरेंद्र पंवार को मिल रही थी, जिसमें सीवरेज, पेयजल, जन्म प्रमाण पत्र, हाऊस टैक्स सहित अन्य मुद्दों से संबधित थी। विधायक सुरेंद्र पंवार ने स्वयं नगर निगम पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें रेलवे रोड पर कचरे की समस्यां, शहर में सीवरेज व्यवस्था का डगमगाना, शहर की खस्ता हालत में सड़कों का नवीनीकरण करवाना, जन्म प्रमाण पत्र में नाम ठीक करवाना सहित अन्य समस्याएं शामिल रही। विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहर सीवरेज व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि शहर की किसी भी कालोनी में सीवरेज समस्या का समाधान लंबित न रहे, एक दिन यदि समस्या का समाधान लटक जाए तो दूसरे दिन स्वभाविक रूप से समस्याएं अधिक हो जाती है, इसलिए सम्बंधित अधिकारी स्वयं भी समस्याओं के समाधान पर नजर रखे। इसके साथ ही सुजान सिंह पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क, सेक्टर-15पार्क सहित शहर के अन्य पार्कों के सुधार व उनकों तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्यकारी अभियंता हार्टिक्लचर को निर्देश दिए दिए। समस्याओं का मौके पर समाधान होने पर विधायक सुरेंद्र पंवार का क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद किया। इस दौरान पार्षद पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, राजेश दहिया सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।