हरियाणा

नशे को समूल नष्ट करने के लिए सभी को एक साथ काम करना होगा : वर्मा  


नशा रोकने के प्रति छात्रों को उप निरीक्षक डा. अशोक वर्मा शपथ दिलाते हुए।

गन्नौर। प्रयास इंडिया के संस्थापक, प्रांतीय अध्यक्ष एवं अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के मार्गदर्शन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गन्नौर में एक दिवसीय 9 वां नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया। संस्थान के प्रधानाचार्य रामबीर सरोहा ने जागरूकता कार्यक्रम एवं उप निरीक्षक डा. अशोक वर्मा का स्वागत किया। इसके बाद वर्मा ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि आज देश में नशा एक भयानक रूप ले चुका है। जिसे समूल नष्ट करने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। हमे अपने बीच में रहने वाले नशा तस्करों और अपराधियों की पहचान करने की आवश्यकता है, जो हमारे युवाओं को पथ से भटका रहे हैं। डॉ. वर्मा ने एनसीबी हरियाणा द्वारा उठाए गए ठोस कदमों बारे विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त अपराधियों की सम्पति को जब्त करने के साथ साथ अवैध सम्पतियों पर पीला पंजा अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की गुप्त सूचनाएं देने के साथ नशा छोड़ने वाले भी इस पर सम्पर्क कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने नशा न करने की शपथ ली। इसके बाद सयुंक्त रूप से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रयास प्रधान विनोद शर्मा, सचिव राजेश कौशिक एवं सदस्य जितेंद्र, पंकज बंसल, अरविन्द आदि छात्र उपस्थित रहे।      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker