हरियाणा

खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य में सहयोगी बन रही है हरियाणा सरकार – उपायुक्त

– राष्टï्रमंडल खेलों में प्रतिभागी खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए सरकार दे रही है ढाई लाख रूपए सहयोग राशि

सोनीपत, 26 जुलाई। खेलों के क्षेत्र में खिलाडिय़ों द्वारा निरंतर प्रदेश को गौरवांवित किया जा रहा है। आजादी अमृत महोत्सव की श्रंृखला में हरियाणा सरकार प्रदेश के खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग दे रही है और यही कारण है कि पूरी दुनिया में हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा अंतरराष्टï्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह बात उपायुक्त ललित सिवाच ने कही।

  उपायुक्त ने कहा कि खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य में सरकार हर स्तर पर सहयोगी बन रही है। हाल ही में राष्टï्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए हरियाणा सरकार ढाई लाख रूपए की आर्थिक सहयोग राशि उपलब्ध करवाते हुए उनका मनोबल बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा खिलाडिय़ों को यह राशि उपलब्ध करावाई जा रही है।

उन्होंने बताया हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकार की इसी कार्यप्रणाली का नतीजा है कि हरियाणा के खिलाड़ी प्रत्येक अंर्तराष्टï्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। देश के लिए अंर्तराष्टï्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक मेडल जीतने का रिकार्ड भी हरियाणा के खिलाडिय़ों के ही नाम है। खिलाडिय़ों की मेहनत व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ही सरकार समय समय पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठा रही है।

उपायुक्त सिवाच ने बताया कि खिलाडिय़ों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अब सरकार ने एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बर्मिंघम राष्टï्रमंडल खेल 2022 में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए ढाई लाख रूपए की राशि देने का निर्णय लिया गया है। इनमें हरियाणा के 34 राष्टï्रमंडल खिलाड़ी और छह पैरा राष्टï्रमंडल खिलाड़ी शामिल हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker