सोनम कपूर आहूजा ने शाही अंदाज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस कपल ने प्रेगनेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की थी। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लांट करते हुए लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिनमें अभिनेत्री किसी क्वीन से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीरों में सोनम इस कदर खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं कि उनसे नजर हटाना मुश्किल हो रहा है।
तस्वीरों में सोनम ने अबू जानी की व्हाइट क्लासी ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ है। उस पर काजल और आई लाइनर उनकी आंखों को कातिलाना बना रहा है। तस्वीरों में सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ-साफ देखा जा सकता है।
सोनम कपूर की ये तस्वीरें फैंस को इतनी पसंद आ रही हैं कि कुछ ही घंटों में इन्हें करीब चार लाख लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस इन पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।
सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं और अब जल्द ही यह कपल माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार, खुश और उत्साहित हैं।