राष्ट्रीय

मोरबी का झूलता पुल टूटा, मच्छू नदी में गिरे 400 से अधिक लोग, राहत कार्य जारी

अहमदाबाद, 30 अक्टूबर । सौराष्ट्र के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर स्थित झूलता पुल रविवार शाम को अचानक टूट गया। पुल के टूटने से बड़ी संख्या में लोग मच्छु नदी में गिर गए। पुल गिरने की खबर से चारों ओर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर प्रशासन समेत एम्बुलेंस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव काम शुरू कर दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुल से नदी में गिरने वालों की संख्या चार सौ से अधिक बताई जारी है।

मोरबी का विश्वविख्यात झूलता पुल मणिमंदिर के समीप मच्छू नदी पर बना है। दिवाली के बाद गुजरात नववर्ष के दिन इसे करीब छह महीने तक चले रिनोवेशन के बाद खोला गया था। इस पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। रविवार को इस पुल पर पांच सौ अधिक लोग थे, तभी अचानक पुल टूट गया और पुल पर मौजूद चार सौ से अधिक लोग नदी में गिर गए। इनमें कई लोग पुल के सहारे बाहर निकलने की कोशिश करते देखे गए। प्रशासन अभी कुछ भी नहीं बता पा रहा है। घटना की पूरी खबर का इंतजार है।

बताया गया कि पुल की देखरेख की जिम्मेदारी ओरेवा ट्रस्ट के पास है। मोरबी का यह झूलता पुल अंग्रेजों के जमाने का है और करीब 140 वर्ष पुराना है। इसकी लंबाई करीब 765 फीट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker