हरियाणा

कुरुक्षेत्र में 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

सोनीपत, 15 सितंबर। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आगामी 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक अंतरराष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि इस वर्ष गीता जयंती का मुख्य महापर्व 4 दिसंबर 2022 को है। गीता महोत्सव के तहत 29 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर साल मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती महोत्सव भव्य ढंग से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से 32 साल पहले कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव शुरू किया था। इसके बाद 2016 में इसको अंतरराष्टï्रीय ख्याति मिली। अंतरराष्टï्रीय गीता महोत्सव देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जा रहा है। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग गीता जयंती में हिस्सा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker