उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार द्रौपदी मुरमू : बृजेश पाठक

कानपुर,17 जुलाई। राष्ट्रपति पद की महिला दावेदार द्रौपदी मुरमू प्रबल दावेदार है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। सभी एक साथ मिलकर कानून के दायरे में रहकर कार्य कर रहें है। उक्त बातें रविवार को सर्व ब्राह्मण आर्थिक उत्थान समागम में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही।

उन्होंने कहा कि कोराना वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है और अब तो बूस्टर डोज भी लगनी शुरू हो गई है। इसमें भी प्रदेश नम्बर एक पर ही रहेगा। यशवंत सिन्हा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह बयान उनके द्वारा पहले भी किया जा चुका है, बाकी जनता समझदार है।

कानपुर में आयोजित सर्व ब्राह्मण आर्थिक उत्थान समागम कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker