राष्ट्रीय

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी

रांची, 21 जनवरी। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट के समन के बावजूद राहुल गांधी के उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी करने का अनुरोध किया। कोर्ट ने शिकायतवाद पर अगली सुनवाई के लिए चार फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता विनोद साहू वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि समन के बावजूद राहुल गांधी पक्ष नहीं रख रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाए। शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में अदालत ने पिछले महीने समन जारी किया था। इसके बावजूद अदालत में राहुल गांधी की ओर से पक्ष नहीं रखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची की निचली अदालत में वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रांची सिविल कोर्ट की न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की कोर्ट ने उन्हें इस मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई है, जिसपर अभी सुनवाई नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker