राष्ट्रीय

वडोदरा : कंटेनर ने रिक्शा सवारों को कुचला, 10 की मौत

वडोदरा, 4 अक्टूबर। शहर के दरजीपुरा एयरफोर्स के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। गलत दिशा से आया कंटेनर यात्रियों के छकड़ो रिक्शे के टक्कर मारने के बाद वायुसेना परिसर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। कंटेनर में दबे लोगों को वायुसेना के जवानों ने बड़ी मशक्कत कर निकाला। घायलों को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर शहर के दरजीपुरा एयरफोर्स के समीप सूरत से अहमदाबाद जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गया और सवारी भरे एक छकड़ो रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर वायुसेना के परिसर की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में रिक्शा सवार यात्री बुरी तरह कंटेनर के नीचे दब गए। वायुसेना के जवानों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। वायुसेना के जवानों ने रिक्शे में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। जवानों ने कंटेनर को काट कर शवों को निकाला। इस हादसे में रिक्शा सवार दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में सात अन्य घायलों को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ा जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल और पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गया और हाई वे पर जाम लग गया। सूत्रों के अनुसार रिक्शा सवार लोग पंचमहाल जिले के हालोल स्थित शक्तिपीठ पावागढ़ कर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद यह लोग शहर के गोल्डन चौराहे से रिक्शे पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। ज़िला कलेक्टर एपी गोर ने बताया कि जिन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी हालत स्थिर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker