सोनीपत: संत कबीरदास के दोहे, साखियां मार्गदर्शन करती हैं: राजीव जैन
सोनीपत, 14 जून । संत कबीरदास की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने सूरी पेट्रोल पंप वाली गली नियर वेद वाटिका, कालूपुर चौपाल भंडारा, मोनी बाबा आश्रम जाहरी बाईपास, कम्युनिटी सेंटर सुंदर सावरी भंडारा में शिरकत की। जहां पर उन्होंने कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद लिया।
राजीव जैन ने कहा कि पुण्यात्माओं और संतों महात्माओं की धरती है। आदिकाल से धर्म क्षेत्र का प्रचार और प्रसार करते आ रहे हैं। संत कबीरदास जनमानस में रचे-बसे हैं। जब हम निराश होते हैं तो उनके दोहे और साखियां हमारा मार्गदर्शन करती हैं। इसलिए कबीर दास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित संत कबीरदास जयंती के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की छवि एक संस्कारवान और धर्मानुसार कार्य करने वाले के रूप में हो रही है। संतों ने यह बताने का प्रयास किया है कि जिससे हमें सुविधा मिलती है, उसका ध्यान रखना चाहिए। संसार के कल्याण के लिए मानवता को ही सर्वोपरि रखा।