65वी वाहिनी एसएसबी ने मनोवैज्ञानीक परामर्श कार्यशाला का किया आयोजन
बगहा, 30अगस्त। 65वी वाहिनी एसएसबी बगहा के प्रांगण में मनोवैज्ञानीक परामर्श कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमें वाहिनी के बलकर्मियों को मनोविज्ञान से संबंधित गुर उपनिरीक्षक सामान्य शिव कुमार ने सिखाया।
जानकारी हो कि एक बलकर्मी सीमा पर सुरक्षा के साथ- साथ सामाजिक कार्यों को बखूबी निभाते हैं, इसके अलावा उन्हें खुद भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना पड़ता है, तभी इन कार्यों का संपादन भलिभांति हो पाता है,ऐसे में ऐसी कार्यशाला का महत्व और भी महत्वूर्ण है जाता है।
उल्लेखनीय है कि वाहिनी मुख्यालय में इस प्रकार के कार्यकलाप का आयोजन किया जाता रहता है, जिससे बल कर्मी के साथ साथ आम लोग भी लाभान्वित होते हैं।
29अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 65वी वाहिनी एस एस बी बगहा के प्रांगण में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, यह कार्यक्रम फीट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
पंकज डंगवाल कमांडेन्ट 65वी वाहिनी के द्वारा सभी कर्मियों को इस खेल के माध्यम जागरूक किया गया ।मेजर ध्यानचंद के उपलब्धियों और देश के लिए उनके योगदान को बताते हुए सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर पंकज डंगवाल कमांडेन्ट 65वी वाहिनी, आर बी सिंह उप कमांडेन्ट, राजन कुमार सहायक कमांडेन्ट, अधीनस्थ अधिकारी गण एवम समस्त बल कर्मी मौजूद थे।