मेपल बेयर कनाडियन प्री स्कूल ने मनाई दीपावली
सोनीपत ओमेक्स सिटी में स्थित मेपल बेयर कनाडियन प्री स्कूल में नन्हें बच्चों ने गत दिवस दीपावली का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया। टीचर्स ने बच्चों के सहयोग से विद्यालय के प्रांगण को रंगोली एवं विभिन्न तरह के सजावट के सामान से सज्जित किया। टीचर्स और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चे अपनी रंग बिरंगी पौषाकों में ऐसे प्रतीत हो रहे थे मानो प्रकृति ने सारी सुंदरता इसी विद्यालय के प्रांगण में बिखेर दी हो। नन्हीं परियां व नन्हे फर्शिते खुशी का प्रतीक थे। बच्चों ने विभिन्न रंगा -रंग कार्यकर्मों में हिस्सा लिया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका उमा भनोट ने बच्चो को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अध्यापिका गोल्डी, ऋचा मंजुला, कोमल, दीप्ती, रिद्धम व श्रुति मौजूद रही। मोनिका मदान ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र मदान ने बच्चों को सुरक्षित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया और मुख्याध्यापिका की स्कूल के प्रति स्मरणभाव को सराहा।