बिहार

 ग्रामीणों ने रतनपुर में किया महापौर एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान

बेगूसराय, 15 जनवरी। बेगूसराय जिला मुख्यालय के रतनपुर मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को स्थानीय लोगों द्वारा नवनिर्वाचित महापौर पिंकी देवी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हेमरा, डुमरी, विष्णुपुर एवं पिपरा सहित कई वार्ड के प्रबुद्ध लोगों और नगर निगम कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि होते हैं। मेहनत जितना अधिक होता है, उसकी परीक्षा भी उतनी ही कठिन होती है। बिहार सरकार हर क्षेत्र में समग्र विकास कर रही है और सरकार के ताकत की बदौलत नगर निगम को संयुक्त प्रयास से बेहतर बनाया जाएगा।

लोगों की भीड़ से आह्लादित महापौर पिंकी देवी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी लोगों ने जो विश्वास जताया, उस जन आकांक्षाओं पर खड़ा उतरना प्राथमिकता है। नगर निगम की जनता ने उन्हें जो भरपूर आशीर्वाद दिया है, उस आशीर्वाद को बनाए रखने के लिए दिन रात एक कर देना है। शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, ऐसे में एक-एक कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker