हरियाणा

वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी धरना शुरू करेंगे  :  विनोद शर्मा

सोनीपत हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 कैम्प कार्यालय करनाल मुख्यालय चरखी दादरी की शाखा पब्लिक हेल्थ सोनीपत का संस्था शिष्टमंडल ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारी अभियंता  जितेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ कार्यकारी अभियंता डिवीजन नंबर में हुई।  मीटिंग वार्ता में संस्था शिष्टमंडल ने कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों के समाधान को लेकर बातचीत की। बैठक में संस्था शिष्टमंडल ने कर्मचारियों की नवंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जिसके कारण डिवीजन में कार्यरत लगभग 350 कर्मचारियों में वेतन नहीं मिलने के कारण भारी रोष व्याप्त है। अगर कर्मचारियों के वेतन का जल्द से जल्द समाधान नहीं होता है तो कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन को मजबूरन कार्यकारी अभियंता कार्यालय के खिलाफ वेतन नहीं मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता एवं उसके कार्यालय की होगी।  आज की मीटिंग में सर्वश्री जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ब्रांच चैयरमेन धूप सिंह लाकड़ा ब्रांच उपप्रधान रणबीर सिंह ब्रांच सह सचिव सतबीर शर्मा डिप्टी सुपरिटेंडेंट जोगिंदर सिंह असिस्टेंट कुलदीप कुमार क्लर्क राजेश भटनागर आदि मौजूद रहे।                                 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker