वीर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की
एसडीएम सुरेन्द्र दून व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।
गन्नौर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में कोर्ट परिसर गन्नौर में एसडीएम सुरेन्द्र दून व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने वीर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एसडीएम सुरेन्द्र दून व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद बाल्यकाल में ही स्वतन्त्रता संग्राम मे कूद पडे थे। 14 साल की उम्र में ही उनको गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया तो जब जज ने उनसे उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम आजाद और पिता का नाम स्वतन्त्रता तथा निवास स्थान जेल बताया। त्यागी ने कहा कि इस पर जज ने उनको 15 कोडो की सजा सुनाई पर वो जरा से भी विचलित ना हो कर भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। एसडीएम दून ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम मे बलिदान हुए वीरों को सम्मान देने के लिए भारत सरकार प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे वर्ष 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप मे मना रही है। जो अपने आप में आजादी के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी गन्नौर मंडल विकास शर्मा, पार्षद वार्ड 7 व गन्नौर मंडल सचिव अंकित त्यागी, पार्षद वार्ड 6 अजय सरोहा आदि मौजूद थे