हरियाणा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का गन्नौर आगमन पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत करते प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा ।
गन्नौर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी टी रोड से जाते हुए एक प्रतिष्ठान पर रूके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा ने प्रदेशाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि ये सब देव तुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही संभव हो पाया कार्यकर्ता संगठन की रीड होती है। उनकी वजह से संगठन बुलन्दियो को छूता है। इस मौके पर काफी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद थी।