हरियाणा

चिरायु हरियाणा योजना से जरूरतमंदों को मिला स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिकार : डा. नीना सतपाल राठी

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर चिरायु हरियाणा योजना के लिए पात्र लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए उनके कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया को लेकर किैम्प लगाया गया। इसका काफी पात्र परिवारों ने लाभ भी उठाया। डा नीना सतपाल राठी ने इस कार्य में सी.एस.सी. केन्द्र के स्टॉफ के साथ मिलकर उनका पूरा सहयोग भी किया।
    भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि चिरायु हरियाणा योजना के तहत प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ देने की शुरुआत की है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 लाख रुपए तक है। इस योजना में शामिल किये जाने वाले इन परिवारों के इलाज को 5 लाख रुपए तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित की जा रही है जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। हरियाणा एक-हरियाणवीं एक के मूल मंत्र पर चलते हुए समान विकास सुनिश्चित कराने व गरीबों के कल्याण के लिए कई कल्याकारी योजनाएं बनाई है। ई-गवर्नेंस के नाते से परविार पहचान पत्र बनाया है, जिसके माध्यम से गरीब परिवारों के कल्याण की योजनाओं को लाभ सीधे उन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही हैं। गरीब परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना भी शुरू की है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज व देश उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में हरियाणा एक-हरियाणवीं एक के नारे के अनुरुप सभी वर्गों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। आये दिन पार्टी का संगठन भी मजबूत हो रहा है। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ भी पार्टी के संगठन को मजबूत करने व पार्टी की जनहितैषी नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए समय-समय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी आयोजित करते रहते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का उचित मार्गदर्शन भी करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker