हरियाणा
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन 26 सितंबर को करेंगी एमएनएसएस राई का दौरा
-वूमन इन स्पोटर््स विषय पर आयोजित सेमिनार का करेंगी शुभारंभ
-हरियाणा के खेल मंत्री व हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन भी लेंगे हिस्सा
सोनीपत, 24 सितंबर। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राई (एमएनएसएस) में 26 सितंबर को सुबह 10:30 बजे वूमन इन स्पोर्ट्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राष्टï्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा करेंगी। साथ ही सेमिनार में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया भी हिस्सा लेेंगे। यह जानकारी हरियाणा राज्य महिला आयोग के कंसलटेंट सुरेश खन्ना ने दी।