भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार के लिए शैलजा ने 50 रथों को हरी झंडी दिखाई
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रचार वाहनों का ांडी दिखाकर रवाना करते हुए।
गन्नौर। कांग्रेस की राष्टÑीय महासचिव व छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा गन्नौर पहुंची और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए 50 रथों को हरी झंडी दिखाई। यूथ कांग्रेस हरियाणा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरखासिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुमारी शैलजा ने जीटी रोड पर पत्रकारों से बात की। शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। गुरुवार की शाम को हरियाणा में प्रवेश करेगी उससे आगे पंजाब और फिर कश्मीर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे। शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। यह मेहनत एक सच्चे कार्यकर्ता की होती है जैसे कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरखासिया ने अपने साथियों के साथ 50 रथों का बेहतर इंतजाम किया है ताकि जन-जन तक राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंच सके। शैलजा ने कहा कि किस तरीके से देश को हिंदू मुस्लिम की राजनीति में भटका करके आपस में लड़ाने का काम किया है। आपस में ईर्षा और नफरत का खेल जो भाजपा कर रही है।
सरकार खेल मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है जो निंदनीय है : शैलजा
शैलजा ने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने जो आरोप लगाए हैं गंभीर हैं सही तरीके से उसकी जांच होनी चाहिए लेकिन सरकार उन्हें लगातार बचा रही है यह काफी निंदनीय है। यह मजाक सा हो गया है कि अपने अपने महकमे से इस्तीफा देना लेकिन इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी अपना इस्तीफा देना चाहिए। हमारी सरकार से एक मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। जिससे सारी बातें सामने आ जाएंगी क्या सच है क्या झूठ है ताकि उस महिला कोच को न्याय मिल सके।