हरियाणा

जननायक जनता पार्टी ने किया पार्टी की किसान सेल कार्यकारिणी का गठन

सोनीपत, 27 अगस्त। जननायक जनता पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन एवं उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आशीर्वाद से जजपा ने जिला में अपनी किसान सेल कार्यकारिणी का गठन किया है। जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने यह जानकारी देते हुए नव-नियुक्त जिला किसान सेल के पदाधिकारियों को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने जिला पार्टी कार्यालय में जिला किसान सेल की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के निर्देशन में जजपा लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है। जजपा का नियमित रूप से विस्तार हो रहा है। प्रदेश के कोने-कोने में जजपा की गूंज है। विशेष रूप से युवाओं में जजपा के प्रति उत्साह और स्वीकार्यता बढ़ी है। हर आयुवर्ग में जजपा की लोकप्रियता वृद्घि की ओर अग्रसर है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले जब किसान अपनी फसल के दाम लेकर मण्डी से घर जाता था तो कई बार किसानों के साथ लूट की घटनाएं हो जाती थी। किसानों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए उप-मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब सरकार द्वारा किसानों की फसलों के दाम 72 घण्टे के अंदर सीधा उनके खाते में भेज दिए जाते है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा में औद्योगिकरण का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। गठबधन सरकार की नीतियों के कारण ही मारूति खरखौदा के आईएमटी क्षेत्र में अपना कारखाना विकसित करने जा रही है, जिसका शिलान्यास 28 अगस्त को आईएमटी खरखौदा में होने वाले कार्यक्रम में विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। आईएमटी खरखौदा में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहेंगे। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के लगने से खरखौदा आने वाले दिनों में औद्योगिक हब बनकर उभरेगा, जिससे यहां के लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। मारूति के साथ-साथ अन्य कंपनियां भी यहां अपना कारखाना लगाएंगी जिससे यहां पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री के प्रयासों से हरियाणा के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में भी 75 प्रतिशत आरक्षण मिला है।
इस मौके पर तेलूराम जोगी, किसान सेल जिला अध्यक्ष रमेश पहलवान बड़ौली, बलराज तोमर, पवन शर्मा, सियानंद त्यागी, संदीप कांसडी, सुरेन्द्र माहरा, देवेन्द्र, हरिकिशन धनखड़, सतीश दुभेटा, रविन्द्र नीटा गामड़ी, राजबीर त्यागी, भरत ङ्क्षसह कुण्डली, सोमदत्त त्यागी, संजीव ट्राली, जयकरण नांदनौर, नफे जोली, अशोक सरपंच, सोमबीर, सुभाष उल्देपुर, विरेन्द्र राठधना, महावीर, मनीष सैनी तथा दिलबाग सहित नव निर्मित कार्यकारिणी की पदाधिकारी मौजूद रहे।
जजपा की जिला किसान सेल कार्यकारिणी में ये हुए शामिल
जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने बताया कि जजपा की जिला किसान सेल कार्यकारिणी में रमेश पहलवान बड़ौली को किसान सेल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजबीर को वरिष्ठï उपाध्यक्ष, नफे ङ्क्षसह खासा, अजमेर, सुरेश गाहलयान, विकास सहरावत, रमेश, मांगेराम, भरतराम, संयज, सोमदत्त उर्फ सोनू व जयकरण को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सोमबीर को जिला किसान सेल का प्रधान महासचिव बनाया गया है। शमशेर सिंह, अशोक सरपंच, जगबीर, अशोक, सुभाष, ओमप्रकाश, विरेन्द्र, महाबीर, राजेन्द्र तथा संजीव कुमार को महासचिव बनया गया है। इसके साथ ही अशोक मलिक, राममेहर ढुल्ल, अनिल, बिजेन्द्र, सुरेन्द्र, विरेन्द्र उर्फ नान्हा, महेश त्यागी, रणधीर, मुकेश उर्फ सोनू, महेन्द्र व सुरजीत उर्फ बबलू को जिला किसान सेल का सचिव तथा मनीष को प्रचार सचिव निुयक्त किया गया है। इसकेक अलावा नरेन्द्र, अनिल, राजेन्द्र, बलवान, ओमप्रकाश, जयपाल उर्फ पप्पू, विजय सहरावत, राजा, रामपाल, मुकेश, ईश्वर, सुभाष, सतबीर, सुरजभान तुषीर को सहसचिव, रविन्द्र मलिक को संगठन सचिव तथा दिलबाग को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker