हरियाणा

  आध्यात्म एंव मानवता का दिव्य संगम 75 वे वार्षिक निरंकारी संत समागम

संत समागम स्थल पर तैयारियों में जुटे श्रद्धालू।


 गन्नौर। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में 75 वां वार्षिक निरंकारी संत समागम दिनांक 16 से 20 नवम्बर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में प्रभु प्रेमी भक्त सम्मिलित होकर सत्गुरु माता के पावन आशीष प्रवचनों को श्रवण करेंगे। वार्षिक निरंकारी संत समागममें विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वार्षिक निरंकारी संत समागम की प्रतीक्षा प्रत्येक निरंकारी भक्त को सदैव ही रहती है। समागम परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सेवाएं आरम्भ हो चुकी है। दिल्ली एंव एन. सी. आर के अतिरिक्त, अन्य राज्यों से भी संतजन पहुँचकर इन सभी सेवाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। बच्चों ,युवा एवं वृद्ध सभी में एक नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार देखा जा सकता है। सभी वर्ग, जाति, धर्म के भक्त निस्वार्थ रूप से अपनी सेवाओं को निभाते हुए अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तविक रूप में जब हम समर्पित रूप में निराकार परमात्मा के साथ जुड़ते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker