हरियाणा

हार से घबराकर उप प्रधान चुनाव रद्द कर सकती है भाजपा: नफे सिंह राठी

उप प्रधान पद चुनाव में संख्या बल नहीं जुटा पाएगी भाजपा: नफे सिंह राठी

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ में उप प्रधान पद के लिए चुनाव की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन भाजपा अपनी हार के डर के कारण इस चुनाव को स्थगित कर सकती है, क्योंकि भाजपा के पास पार्षदों की संख्या बल काफी कम है। यह कहना है इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि पिछले सप्ताह दादरी में नगर परिषद के उप प्रधान का चुनाव हुआ था। जिसमें भाजपा के चुनाव प्रभारी सतीश नांदल ने दादरी के विश्रामगृह में 17 पार्षदों को एकजुट किया और वह उन्हें चुनाव के लिए नगर परिषद लेकर गए। जब वोट डली तो भाजपा के उप प्रधान उम्मीदवार को केवल 7 वोट मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा को उप प्रधान चुनाव में अपनी हार दिख रही है, जिसके डर के कारण पहले भी भिवानी में भी नगर परिषद के उप प्रधान का चुनाव स्थगित कर चुकी है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष राठी ने आशंका जताई कि भाजपा के पार्षदों की संख्या कम होने के कारण वह बहादुरगढ़ नगर परिषद के उप प्रधान चुनाव को भिवानी की तर्ज पर स्थगित कर सकती है। क्योंकि भाजपा को उप प्रधान चुनावों में अपनी हार साफ दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार से घबराकर उप प्रधान पद चुनाव में धांधली करना चाहती है, लेकिन यह किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले नगर परिषद चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी, उसी प्रकार इस बार भी भाजपा की हार निश्चित है। इसलिए भाजपा अपनी झेप मिटाने के लिए सरकारीतंत्र का दुरुपयोग करने की नीयत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker