अंचल और अनुमंडल कार्यालय ने दिव्यांग, विधवा और वृद्ध के बीच 50 कंबल का किया वितरण
बगहा, 25जनवरी। बगहा दो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को नयागांव रामपुर एवं मदनपुर बेलहवा पंचायत में 26 दिव्यांगजन ,10 वृद्ध,14 विधवा के बीच कुल 50 लोगों के बीच कंबल वितरण अंचल बगहा दो और अनुमंडल द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी डा अनुपमा सिंह एवं अंचल अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया एवं आश्वासन दिया गया की जो भी लोग बचे हुए हैं। उन लोगों के लिए भी बहुत ही जल्द कंबल वितरण किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी बिहार पीडब्ल्यूडी संघ के जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्थात कोसी प्रमंडल प्रभारी रुदल कुमार ने दी है। ठंड के मौसम में ठंड से बचने एवं शीतलहर से बचने के लिए नि:शुल्क कंबल पाकर दिव्यांग वृद्ध, विधवा सभी लोग बहुत प्रसन्न हुए एवं खुश हुए अनुमंडल पदाधिकारी, अंचला अधिकारी दीपक कुमार को बिहार पीडब्ल्यूडी संघ के जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्थात कोसी प्रमंडल प्रभारी रुदल कुमार को, और प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान को लाभुकों ने लाख-लाख धन्यवाद दिया ।
अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जिन बचे हुए लोगों में दिव्यांग, वृद्ध ,विधवा को कंबल नहीं मिल पाया है, उन्हें भी बहुत जल्द विभाग द्वारा कंबल का वितरण चिन्हित कर दिया जायेगा ।