सरदार भगत सिंह आज़ादी की लड़ाई के सबसे बड़े महानायक: निखिल मदान।
भगत सिंह का जीवन युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा आदर्श : निखिल मदान
सोनीपत : नगर निगम मेयर निखिल मदान ने बुधवार को भगत सिंह जयंती के अवसर पर विकास नगर, ककरोई रोड़ पर भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मेयर निखिल मदान ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मेयर निखिल मदान ने कहा कि सरदार भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े महानायक थे। सरदार भगत सिंह ने अल्पायु में ही अपना सर्वोच्च बलिदान देकर करोड़ों युवाओं के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। इसके उपरांत मेयर निखिल मदान ने विधायक सुरेन्द्र पंवार एवं अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ जनसेवा चैरिटेबल सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया औऱ उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।निखिल मदान ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया और हँसते हँसते देश के लिये बलिदान हो गए। आज हम सबको भगत सिंह के आदर्शों पर चलने की जरूरत है ताकि राष्ट्र निर्माण में हम अपनी भूमिका अच्छे से निभा सके। इस मौके पर प्रधान बलजोर दहिया, ओम प्रकाश, राजेश मलिक, क्रांति दहिया, सतबीर राठी, डॉक्टर लठवाल,सतबीर मलिक, जुगल ज्योति, कुलदीप वत्स आदि लोग मौजूद रहे।