हरियाणा

गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार                                                          

गन्नौर। गन्नौर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने मंगलवार को विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया है। निर्वाचन अधिकारी रहे एडवोकेट संजय पांचाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरानी कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी को बार एसोसिएशन से सम्बंधित सभी दस्तावेज नई कार्यकारिणी को सौंपे। नई कार्यकारिणी में गौरव त्यागी ने प्रधान, उप प्रधान जगबीर अत्री, सचिव जितेंद्र डांगी, जॉइंट सचिव बिजेंन्द्र पहल व कोषाध्यक्ष योगेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने चार्ज सौंपने पर पुरानी कार्यकारिणी आभार जताया। सभी वकीलों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले की तरह आने वाले पदाधिकारियों से साथ भी बेहतर तालमेल बना कर रखेंगे। प्रधान गौरव त्यागी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बार और बैंच में सौहार्दपूर्ण वातावरण और अनुशासन बनाकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि गन्नौर बार एक अनुशासित बार है, यहां के वकील भाईचारे में विश्वास रखते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी वकील को कोई दिक्कत न हो। वे वकीलों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर बार के पूर्व प्रधान मुकेश कौशिक, सुंदर रापरिया, कमलेश पांचाल, नीरज त्यागी, सुशील त्यागी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker