आई टी आई चौक से बन्देपुर सरकारी स्कूल तक अधर में लटके सड़क निर्माण के लिए एच एस आर डी सी जिम्मेदार : मेयर निखिल मदान।
सोनीपत : नगर निगम मेयर निखिल मदान ने कहा कि 3 वर्ष पूर्व शहर के आई टी आई चौक से लेकर राठधना रोड़ होते हुए नरेला तक फोरलेन सड़क बनाने का कार्य एच एस आर डी सी द्वारा 96 करोड़ ₹ की धनराशि से शुरु किया गया था, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा वो कार्य पूरा नहीं किया गया है। आज भी आई टी आई चौक से लेकर बंदेपुर सरकारी स्कूल तक लगभग 1 किलोमीटर का सड़क निर्माण विभाग द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। जिसके चलते वहाँ रोजाना दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है औऱ कुछ लोग बरसात के मौसम में टूटी हुई सड़क पर गिरने से चोटिल भी हुए है। उपरोक्त सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है जिसके चलते ट्रैफिक जाम औऱ धूल मिट्टी उड़ने से प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एच एस आर डी सी विभाग द्वारा उपरोक्त सड़क निर्माण के कार्य क़ो नगर निगम क़ो हस्तांतरण करने की बात कही गई थी। इस विषय पर नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में मेयर निखिल मदान ने इस तथ्य क़ो नकारते हुए कहा कि इस तरह के किसी भी हस्तांतरण की प्रक्रिया अमल में नहीं है औऱ ना ही इस विषय से संबंधित कोई पत्राचार एच एस आर डी सी द्वारा नगर निगम के साथ किया गया है। नगर निगम मुख्य लेखाधिकारी दर्शन राजलीवाल ने कहा कि एच एस आर डी सी द्वारा उपरोक्त सड़क निर्माण क़ो लेकर किसी भी तरह की धनराशि नगर निगम क़ो नहीं भेजी गई है। नगर निगम उप आयुक्त अपूर्व चौधरी ने बताया की उपरोक्त विषय से संबंधित किसी भी तरह का पत्राचार उनके संज्ञान में नहीं है। अधीक्षण अभियंता अशोक रावत ने भी एच एस आर डी सी विभाग क़ो बचे हुए सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया औऱ कहा कि नगर निगम क़ो दोषी बताना बिलकुल गलत है। मेयर निखिल मदान ने कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग उपरोक्त सड़क निर्माण में देरी की शिकायत लेकर उनसे मिलते है ऐसे में एच एस आर डी सी का रवैया बिल्कुल निराशाजनक है। जिसके चलते आमजन के बीच नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए वो जल्द ही संबंधित विभाग के मंत्री क़ो पत्राचार के जरिये सम्पर्क करेंगे औऱ जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान करवाएंगे।